राजस्थान पुलिस 2020
1. किस संप्रदाय द्वारा अग्नि नृत्य किया जाता है?
अ) जसनाथी संप्रदाय
ब) वल्लभ संप्रदाय
स) वैष्णव संप्रदाय
द) कोई नहीं
उत्तर – जसनाथी संप्रदाय
currentclasses.com
2. राजस्थान के किस लोक देवता का संबंध जोधपुर के कोलू गांव से है ?
अ) रामदेव जी
ब) पाबूजी
स) हड़बूजी
द) तेजाजी
उत्तर – पाबूजी
3. राजस्थान में मनरेगा योजना सबसे पहले कब प्रारंभ की गई?
अ) 3 फरवरी 2006
ब) 4 फरवरी 2006
स) 2 फरवरी 2006
द) 1 फरवरी 2006
उत्तर – 2 फरवरी 2006 को उदयपुर में।
4. आदिवासियों का प्रसिद्ध मानगढ़ धाम किस जिले में स्थित है?
अ) बांसवाड़ा
ब) जोधपुर
स) प्रतापगढ़
द) डूंगरपुर
उत्तर – बांसवाड़ा
currentclasses.com
5. वर्तमान राजस्थान विधानसभा में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या कितनी है?
अ) 34
ब) 25
स) 20
द) 35
उत्तर – राजस्थान विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए 25 तथा अनुसूचित जातियों के लिए 34 सीट आरक्षित है।
6. राजस्थान सरकार की नौकरशाही व्यवस्था में पदसोपान में सर्वोच्च अधिकारी कौन है?
अ) मुख्य सचिव
ब) राज्यपाल
स) मुख्यमंत्री
द) मुख्य सचेतक
उत्तर – मुख्य सचिव
currentclasses.com
7. अलाउद्दीन खिलजी की जालौर विजय के समय वहां का शासक कौन था ?
अ) कान्हड़देव
ब) वीरम देव
स) सोमदेव
द) परमदेव
उत्तर – कान्हड़देव 1311 ई. में शासक था।
8. आबू के परमारो की प्राचीन राजधानी कौन सी थी?
अ) चंद्रावती
ब) माउंट आबू
स) सिरोही
द) कुंभलगढ़
उत्तर – चंद्रावती
9. गांधीजी ने अपनी आत्मकथा सत्य के साथ मेरे प्रयोग किस भाषा में लिखी?
अ) राजस्थानी भाषा
ब) गुजराती भाषा
स) अंग्रेजी भाषा
द) मारवाड़ी भाषा
उत्तर – गुजराती भाषा में
10. राजस्थान में प्रथम सीमेंट उद्योग कहां स्थापित किया गया?
अ) चितौड़गढ़
ब) बूंदी
स) कोटा
द) जयपुर
उत्तर – राजस्थान में प्रथम सीमेंट उद्योग कारखाना लाखेरी बूंदी में सन् 1917 में स्थापित किया गया।
currentclasses.com