1. जोधपुरा पुरातात्विक स्थल कहां पर स्थित है?
अ) जोधपुर
ब) जयपुर
स) उदयपुर
द) झुंझुनू
उत्तर – ब
👉सुनारी सभ्यता खेतड़ी झुंझुनू में है।
👉 आहड़ एवं बालाथल सभ्यता उदयपुर में स्थित है।
2. राजस्थान में सर्वाधिक व्यर्थ एवं बंजर भूमि किस जिले में स्थित है?
अ) जैसलमेर
ब) जोधपुर
स) बीकानेर
द) बाड़मेर
उत्तर – अ
जैसलमेर के बारे में-
👉 क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला, 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम जनसंख्या एवं न्यूनतम घनत्व वाला जिला।
3. शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश में पाई जाने वाली मिट्टी कौन-सी है?
अ) एरिडीसोल्स
ब) इनसेप्टीसोल्स
स) अल्फीसोल्स
द) वर्टीसोल्स
उत्तर – अ
👉इनसेप्टीसोल्स मिट्टी अर्द्ध शुष्क और आर्द्र जलवायु प्रदेश में पाई जाती है।
👉 अल्फीसोल्स मिट्टी उप आर्द्र और आर्द्र जलवायु प्रदेश में।
👉 वर्टीसोल्स मिट्टी आर्द्र व अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में पाई जाती है।
4. मावठ वर्षा किस से होती है?
अ) लौटते मानसून से
ब) पश्चिमी विक्षोभ से
स) दक्षिण पश्चिम मानसून से
द) चक्रवात से
उत्तर – ब
5. राजस्थान का कौन सा क्षेत्र अत्यधिक नम है?
अ) मेवात
ब) पश्चिम क्षेत्र
स) हाडोती क्षेत्र
द) बांसवाड़ा
उत्तर – स
6. मानसून क्या है?
अ) भूमध्यसागरीय हवाएं
ब) मौसमी हवा
स) स्थायी हवा
द) अस्थायी हवा
उत्तर – ब
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में कहां से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारंभ किया था?
अ) सूरतगढ़ से
ब) गंगानगर से
स) हनुमानगढ़ से
द) नोहर से
उत्तर – अ
8. डी सी जोशी ने राजस्थान को कितने खंडों में विभक्त किया?
अ) 11
ब) 13
स) 14
द) 12
उत्तर – ब
9. शेष राजस्थान से मरुस्थलीय प्रदेश को अलग करने वाली सम वर्षा रेखा कौन सी है?
अ) 25 सेमी वर्षा रेखा
ब) 50 सेमी वर्षा रेखा
स) 40 सेमी वर्षा रेखा
द) 30 सेमी वर्षा रेखा
उत्तर – ब
राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 4
10. पंचायतों के लिए गठित राजस्थान राज्य वित्त आयोग संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है?
अ) अनुच्छेद 243 – च
ब) अनुच्छेद 243 – छ
स) अनुच्छेद 243 – ज
द) अनुच्छेद 243 – झ
उत्तर – द
11. कौन सा अनुच्छेद पंचायत के बारे में 73 वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया था?
अ) अनुच्छेद 243 से 243 T
ब) अनुच्छेद 243 से 244 P
स) अनुच्छेद 243 से 243 O
द) अनुच्छेद 243 से 243 Q
उत्तर – स
12. जब 73वां एवं 74वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू हुआ तब देश के प्रधानमंत्री कौन थे?
अ) चंद्रशेखर
ब) इंद्र कुमार गुजराल
स) एच डी देवगौड़ा
द) पीवी नरसिम्हा राव
उत्तर – द
13. राजस्थान में जब पहली बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ , वह कौन सी विधानसभा थी?
अ) दुसरी
ब) तीसरी
स) चौथी
द) पांचवी
उत्तर – स
13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 तक राष्ट्रपति शासन लागू रहा।
14. राजस्थान के इतिहास में कौन सी विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक उपचुनाव हुए हैं?
अ) प्रथम विधानसभा चुनाव
ब) 15 वी विधानसभा चुनाव
स) दूसरा विधानसभा चुनाव
द) चौथा विधानसभा चुनाव
उत्तर – अ
प्रथम विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 17 क्षेत्रों में उपचुनाव हुए।
15. EVM में नाटो बटन का रंग कैसा होता है?
अ) लाल
ब) गुलाबी
स) हरा
द) पीला
उत्तर – ब
16. राज्य मंत्रिपरिषद किसके प्रति जवाबदेह होती है?
अ) राज्य विधानसभा के प्रति
ब) राज्यपाल के प्रति
स) विधान परिषद के प्रति
द) राष्ट्रपति के प्रति
उत्तर – अ
17. राज्य का मुख्य सचिव किस रूप में कार्य करता है?
अ) कैबिनेट के सचिव के रूप में
ब) मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में
स) सचिवों के मुखिया के रूप में
द) सिविल सेवा के प्रधान के रूप में
य) उक्त सभी
उत्तर – य
18. राजस्थान राज्य से कुल कितनी सांसद सीटे है ?
अ) 35
ब) 25
स) 10
द) कोई नहीं
उत्तर – 35
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीट एवं राज्यसभा की 10 सीट है।
19. साबी नदी के तट पर प्राचीन राजस्थान की सभ्यता का कौनसा स्थल बसा हुआ था?
अ) गिलुण्ड
ब) जोधपुरा
स) नगरी
द) बरोर
उत्तर – ब
जोधपुरा गांव जयपुर में है,इसका उत्खनन 1972 से 75 तक हुआ।
20. चल फिर शाह की दरगाह कहां स्थित है?
अ) चित्तौड़गढ़
ब) बांसवाड़ा
स) उदयपुर
द) झालावाड़
उत्तर – अ
राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पार्ट 3
21. नागौर का बू गांव किसके लिए प्रसिद्ध है?
अ) मिट्टी के खिलौने के लिए
ब) जुती के लिए
स) दरी के लिए
द) कशीदाकारी के लिए
उत्तर – अ
22. चरणदास जी संप्रदाय की प्रधान पीठ कहां स्थित है?
अ) दिल्ली
ब) राजस्थान
स) महाराष्ट्र
द) उत्तर प्रदेश
उत्तर – अ
23. झालावाड़ रियासत के संस्थापक कौन थे?
अ) सुमेर सिंह
ब) जालिम सिंह द्वितीय
स) भवानी सिंह
द) राज राणा मदन सिंह
उत्तर – द
24. अंग्रेजों ने सन् 1821 ईसवी में मांगरोल युद्ध में कोटा के महाराव के विरूद्ध किसको सहायता दी?
अ) झाला जालिम सिंह को
ब) सुमेर सिंह को
स) हरिश्चंद्र को
द) पृथ्वी सिंह
उत्तर – अ
👉 देश की आजादी के समय झालावाड़ का अंतिम शासक हरिश्चंद्र था।
25. बूढा़तीत मंदिर कहां स्थित है?
अ) बूंदी
ब) कोटा
स) झालावाड़
द) बारां
उत्तर – ब
26. जगपुरा तथा आनंदपुर भुखिया क्षेत्र सोने के लिए प्रसिद्ध है किस जिले में स्थित है?
अ) बाड़मेर
ब) जैसलमेर
स) बांसवाड़ा
द) चित्तौड़गढ़
उत्तर – स
27. अर्ली चौहान डायनेस्टिज पुस्तक के लेखक कौन है?
अ) कर्नल जेम्स टॉड
ब) जॉर्ज थॉमस
स) डॉ दशरथ शर्मा
द) कीर्ति व्यास
उत्तर – स
28. संत जसनाथ जी ने 12 वर्ष तक साधना किस स्थान पर की थी?
अ) कतरियासर
ब) गोरखमालिया
स) देशनोक
द) कोई नहीं
उत्तर – ब
👉 संत जसनाथ जी का जन्म वर्ष 1482 ईस्वी में कतरियासर गांव बीकानेर में हुआ। 1506 ईसवी में इन्होंने कतरियासर गांव में समाधि ले ली। इनके उपदेश सिंधूधड़ा एवं कोंडा नामक ग्रंथों में संग्रहित है।
29. मटक , बिछायत, चू सराई क्या है?
अ) राजस्थान में स्थानीय करों के नाम
ब) राजस्थान में दुर्गों के नाम
स) वेशभूषा एवं पोशाक
द) उक्त सभी
उत्तर – अ
30. जलझूलनी एकादशी त्यौहार राजस्थान में कब मनाया जाता है?
अ) भाद्रपद कृष्ण एकादशी
ब) भाद्रपद शुक्ल एकादशी
स) आश्विन शुक्ल एकादशी
द) आश्विन कृष्ण एकादशी
उत्तर – ब
राजस्थान सामान्य ज्ञान पार्ट 1, Rajasthangk2021
31. मामा जी के घोड़े कहां के प्रसिद्ध है?
अ) हरजी गांव जालौर
ब) लक्ष्मणगढ सीकर
स) आकोला गांव चित्तौड़गढ़
द) बाड़मेर
उत्तर – अ
👉 बाड़मेर का अजरक प्रिंट प्रसिद्ध है।
👉 लाख का काम लक्ष्मणगढ़ सीकर में प्रसिद्ध है।
👉 दाबू प्रिंट आकोला गांव चित्तौड़गढ़ का फेमस।
32. ग्यारह कमरों वाला विशाल भवन राजस्थान मैं किस सभ्यता स्थल में पाया गया है?
अ) आहड़
ब) बालाथल
स) सुनारी
द) कालीबंगा
उत्तर – ब
33. समुंद्र लहर नामक लहरिया कहां रंगा जाता है?
अ) जोधपुर
ब) बाड़मेर
स) बीकानेर
द) जयपुर
उत्तर – द
34. तीड़ोराव व अलेखू हिटलर नामक पुस्तकों की रचना किसने की?
अ) विजयदान देथा
ब) पृथ्वीराज विजय
स) पृथ्वीराज राठौड़
द) डॉ दशरथ शर्मा
उत्तर – अ
35. बूंदी प्रजामंडल की स्थापना किसने की?
अ) बुंदा राजा
ब) कांतिलाल ने
स) शांतिलाल ने
द) अभय सिंह
उत्तर – ब
👉1931 में कांतिलाल की अध्यक्षता में बूंदी प्रजामंडल की स्थापना हुई।
36. इनमें से कौन सा ग्रंथ पंडित विश्वेश्वर नाथ रेउ द्वारा लिखा गया?
अ) कॉइंस ऑफ़ मारवाड़
ब) हिस्ट्री ऑफ द राष्ट्रकूटस
स) विश्वेश्वर स्मृति
द) ग्लोरीज ऑफ मारवाड़ एंड द ग्लोरियस राठौड़
य) उक्त सभी
उत्तर – ये
37. अलवर का नीमुचणा कांड कब हुआ?
अ) 1921
ब) 1922
स) 1924
द) 1925
उत्तर – द
38. राजस्थान के किस क्षेत्र में रम्मत नाट्य का उद्भव हुआ?
अ) जैसलमेर एवं बीकानेर
ब) बीकानेर बाड़मेर
स) कोटा बूंदी
द) झालावाड़ बारां
उत्तर – अ
39. 2011 की जनसंख्या के अनुसार सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है?
अ) जयपुर
ब) भरतपुर
स) दोसा
द) अलवर
उत्तर – अ
2011 की जनगणना के अनुसार सबसे ज्यादा घनत्व वाले जिले
जयपुर 595
भरतपुर 503
दोसा 476
अलवर 438
40. राजस्थान में वृहत् सीमांत भ्रश किन जिलों में है?
अ) बूंदी सवाई माधोपुर
ब) कोटा झालावाड़
स) जैसलमेर बाड़मेर
द) उदयपुर डूंगरपुर
उत्तर – अ
41. बांकली बांध किस जिले में स्थित है?
अ) जालौर
ब) डूंगरपुर
स) सवाई माधोपुर
द) प्रतापगढ़
उत्तर – अ
सोम कमला अंबा परियोजना डूंगरपुर में, मोरेल बांध सवाई माधोपुर में, जाखम बांध प्रतापगढ़ में।
42. राजस्थान में प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
अ) हीरालाल देवपुरा
ब) कृष्ण कुमार गोयल
स) माणिक चंद सुराणा
द) बीडी कल्ला
उत्तर – ब
राजस्थान के वर्तमान में वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ ज्योति किरण।
43. राजफैड की स्थापना कब हुई?
अ) 1956
ब) 1957
स) 1958
द) 1949
उत्तर – ब
44. रॉक फास्फेट के उत्पादन में राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
अ) दूसरा
ब) पहला
स) तीसरा
द) चौथा
उत्तर – ब
रॉक फास्फेट के उत्पादन में उदयपुर का झामर कोटडा तथा जैसलमेर का बिर मेनिया क्षेत्र प्रसिद्ध है।
45. कालीबंगा से कितनी अग्नि वैदियों के साक्ष्य मिले हैं?
अ) 0
ब) 3
स) 6
द) 7
उत्तर – द
46. जैसलमेर में स्थित सलीम सिंह की हवेली कितने खंडों में विभाजित है?
अ) 3
ब) 6
स) 9
द) 12
उत्तर – स
47. एन्टिसोल समूह की मिट्टी किस क्षेत्र में पाई जाती है?
अ) पश्चिमी राजस्थान
ब) अरावली
स) पूर्वी मैदान
द) दक्षिण पूर्व पठारी प्रदेश
उत्तर – अ
48. गौतमेश्वर का मेला कहां आयोजित होता है?
अ) सिरोही
ब) ब्यावर
स) डूंगरपुर
द) झालावाड़
उत्तर – अ
बेणेश्वर मेला डूंगरपुर, बादशाह मेला ब्यावर।
49. राजस्थान में जून माह में न्यूनतम वायुदाब किस जिले में रहेगा?
अ) उदयपुर
ब) जैसलमेर
स) बाड़मेर
द) बीकानेर
उत्तर – ब
जहां तापमान ज्यादा होता है वहां वायुदाब न्यून रहता है।
50. राजस्थान के कुल क्षेत्रफल के कितने भू भाग पर रेगिस्तान है?
अ) 1,75000 वर्ग किलोमीटर
ब) 61000 वर्ग किलोमीटर
स) 3,42239 वर्ग किलोमीटर
द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – अ
51. लोहे के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र कौन से हैं?
अ) नाथरा की पाल, उदयपुर
ब) चोमू मोरीजा, जयपुर
स) नीमला राइसेला, दोसा
द) डाबला सिंघाना क्षेत्र झुंझुनू
य) उक्त सभी
उत्तर – य
52. विकास के लिए फैशन किससे संबंधित है?
अ) खादी एवं कोटा डोरियों
ब) ऊनी वस्त्रों के लिए
स) टेराकोटा के लिए
द) स्वदेशी वस्तुओं के
उत्तर – अ
53. अरावली पर्वतमाला वर्तमान में किस प्रकार की है?
अ) अवशिष्ट
ब) वलित
स) अवशिष्ट और वलित
द) कोई नहीं
उत्तर – अ
प्राचीन समय में अरावली पर्वतमाला वलित प्रकार की थी लेकिन वर्तमान स्वरूप अवशिष्ट है।
54. शेखावाटी ब्रिगेड का मुख्यालय कहां स्थित है?
अ) झुंझुनू
ब) एरिनपुरा
स) खेरवाड़ा
द) अजमेर
उत्तर – अ,
✍️शेखावाटी ब्रिगेड की स्थापना 1834 में, मुख्यालय झुंझुनू
✍️जोधपुर लीजियन की स्थापना 1835 में ,मुख्यालय एरिनपुरा पाली
✍️ मेवाड़ भील कोर की स्थापना 1841 में हुई तथा इसका मुख्यालय खेरवाड़ा में।
✍️ मेरवाड़ा बटालियन की स्थापना 1832 में , इसका मुख्यालय अजमेर में।
✍️ नई मेवाड़ भील कोर का मुख्यालय बांसवाड़ा
55. स्वामी दयानंद सरस्वती की रचना सत्यार्थ प्रकाश का द्वितीय संस्करण कहां लिखा गया?
अ) जयपुर
ब) पुष्कर
स) उदयपुर
द) अजमेर
उत्तर – स
56. चावंड चित्र शैली का प्रारंभ किस चित्रकला के अंतर्गत हुआ?
अ) मेवाड़ चित्रकला
ब) मारवाड़ चित्रकला
स) बूंदी चित्रकला
द) कोटा चित्रकला
उत्तर – अ
57. राजस्थान में पर्यटन को उद्योग का दर्ज़ा मोहम्मद यूनुस समिति की सिफारिश पर कब दिया गया?
अ) 1989
ब) 1988
स) 1979
द) 1978
उत्तर – अ
58. राजस्थान में लोकायुक्त की स्थापना कब हुई?
अ) 1970
ब) 1971
स) 1972
द) 1973
उत्तर – द।
✍️ राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त आई डी दुआ बने।
59. बल्लया आभूषण कहां पहना जाता है?
अ) हाथ में
ब) कान में
स) नाक में
द) गले में
उत्तर – अ
60. चंदू जी का गढा वे बोडीगामा स्थान किसके लिए विख्यात है?
अ) तीर कमान निर्माण के लिए
ब) तलवार के लिए
स) भील जनजाति के लिए
द) सहरिया जनजाति
उत्तर – अ
61. राजस्थानी संस्कृति में औलंदी क्या है?
अ) नववधू के साथ आने वाली लड़की
ब) नववधू के साथ आने वाला समान
स) नववधू के घर आगमन का गीत
द) कोई नहीं
उत्तर – अ
62.कौनसी जनजाति की महिलाएं कछावू पहनती हैं?
अ) भील जनजाति
ब) मीणा जनजाति
स) कंजर जनजाति
द) ब व स दोनों
उत्तर – अ
63.जिलाणी माता कहा की प्रसिद्ध है?
अ) अलवर
ब) भरतपुर
स) झालावाड़
द) कोटा
उत्तर – अ
64. अलवर भरतपुर में किया जाने वाला बम नृत्य कब किया जाता है?
अ) नई फसल आने पर
ब) फाल्गुन की मस्ती पर
स) अ व ब दोनों
द) कोई नहीं
उत्तर – स
✍️ बमरसिया नृत्य नई फसल आने और फाल्गुन की मस्ती पर गांव के पुरुषों द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में बम एक बड़ा नगाड़ा होता है, जिसे दोनों हाथों से मोटे डंडे से बजाते हैं। बम की ध्वनि से रसिया गायन किया जाता है जिसे बमरसिया कहा जाता है।
65. राजस्थान में लिग्नाइट कोयले के प्रमुख जमाव कहां है?
अ) कपूरड़ी
ब) मेड़ता
स) पलाना
द) उक्त सभी
उत्तर – द
66. इंदिरा गांधी नहर कमांड क्षेत्र में भू प्रदूषण का मूल कारण क्या है?
अ) मिट्टी की लवणता
ब) मिट्टी की क्षारीयता
स) अ व ब दोनों
द) कोई नहीं
उत्तर – स
67. राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर परियोजना की चरम सीमा की क्षमता कितनी है?
अ) 16 लाख हेक्टेयर
ब) 15 लाख हेक्टेयर
स) 15.17 लाख हेक्टेयर
द) 16.17 हेक्टेयर
उत्तर – स
68. राजस्थान में कुल कितने मृग वन हैं?
अ) 4
ब) 6
स) 5
द) 7
उत्तर – द
✍️ राजस्थान में कुल 7 मृग वन है।
1. अशोक विहार मृगवन, जयपुर में
2. माचिया सफारी पार्क, जोधपुर में
3. चित्तौड़गढ़ मृगवन, चित्तौड़गढ़
4. पुष्कर मृगवन, पुष्कर में
5. संजय उद्यान मृगवन, जयपुर में
6. सज्जनगढ़ मृगवन, उदयपुर
7. अमृता देवी मृगवन खेजड़ली, जोधपुर।
69. जेंटलमैन एग्रीमेंट का संबंध किस रियासत से रहा है?
अ) जयपुर रियासत
ब) जोधपुर रियासत
स) उदयपुर रियासत
द) बीकानेर रियासत
उत्तर – अ
70. राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा की सर्वाधिक परिवर्तनशीलता आलेखित करने वाले जिले कौन से हैं?
अ) जैसलमेर बाड़मेर
ब) जैसलमेर चूरू
स) जैसलमेर बीकानेर
द) जैसलमेर जोधपुर
उत्तर – अ
71. राजस्थान क्षेत्र में पूर्ण रूप से बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन सी है?
अ) चंबल नदी
ब) बनास नदी
स) लुनी नदी
द) उक्त सभी
उत्तर – ब
72. राजस्थान क्षेत्र में अरावली पर्वतमाला की लंबाई लगभग कितनी है?
अ) 550 किलोमीटर
ब) अरावली की कुल लंबाई का 80%
स) 692 किलोमीटर
द) अ व ब दोनों
उत्तर – द
✍️ अरावली की कुल लंबाई 692 किलोमीटर है।
73. परोपकारिणी सभा की स्थापना कब हुई?
अ) 1886 ईसवी में
ब) 1883 ईस्वी
स) 1884 ईस्वी
द) 1885 ईस्वी
उत्तर – ब
✍️ इस सभा की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती के सानिध्य में उदयपुर में हुई।
Important question rajasthan gk 👇📚📚
राजस्थानी शब्दावली, rajasthani shabdavali
एशिया महाद्वीप , महाद्वीप , Ashiya mahadvip, विश्व में महाद्वीप
सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी पार्ट – 2 , General science part – 2
[…] Rajasthan GK 2021 Hindi PDF […]
[…] Rajasthan GK 2021 Hindi PDF […]
[…] Rajasthan GK 2021 Hindi PDF […]