उत्तर – विश्व में सर्वाधिक प्रवासी भारतीय हैं। प्रवासी द्वारा धन प्राप्ति के मामले में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार भारत के 17.5 मिलियन प्रवासी निवास कर रहे हैं।
➡️ फोर्ब्स द्वारा जारी द रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में कौन विश्व के 9 सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं?
उत्तर – रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक तथा सीईओ मुकेश अंबानी। विश्व का सबसे धनी व्यक्ति अमेजन के मालिक जोफ बैजोस है।
➡️ स्पाइक मिसाइल
उत्तर – भारतीय थल सेना द्वारा इसका परीक्षण मध्य प्रदेश के मऊ में किया गया है तथा इसकी मारक क्षमता 4 किलोमीटर है।
➡️ ब्रह्मोस मिसाइल
उत्तर – ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो भारत व रूस की संयुक्त मिसाइल है। वर्तमान में इस मिसाइल का परीक्षण भारतीय नौसेना द्वारा अरब सागर मेंं किया तथा इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है।
➡️ लोकटक अंतर्देशीय जलमार्ग योजना किस राज्य की है जिसको हाल ही में केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है?
उत्तर – मणिपुर।
➡️ तमिलनाडु में विद्युत कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए किस बैंक ने 451 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है?
उत्तर – एशियाई विकास बैंक ने। एशियाई विकास बैंक विश्व में शीर्ष स्तर का बैंक है जो विभिन्न देशों को ऋण उपलब्ध करवाता है इसकी स्थापना 1966 को हुई थी तथा इसका मुख्यालय फिलीपींस के मनीला में है। वर्तमान में इसके सदस्य देश 68 है।
➡️ वैश्विक राजनयिक सूचकांक 2019
उत्तर – इस सूचकांक में कुल 61 कंट्री शामिल है। प्रथम स्थान पर चीन देश रहा है तथा अपने देश भारत को इस सूचकांक में 12वां स्थान मिला है।
➡️ गोवा में आयोजित 50 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 में गोल्डन पीकॉक अवार्ड किसे मिला है?
उत्तर – पार्टिकल्स फिल्म को। इस फिल्म के निर्देशक हैरी सेन है।
➡️ कुंभ, गरम पहाड़, दिल्ली की बुलबुल इन पुस्तकों की लेखिका कौन है?
उत्तर – अनीता भटनागर जैन।
➡️ टाटा कम्युनिकेशन बोर्ड का नया एमडी तथा सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अमूर स्वामीनाथन को।
➡️ पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर – भारत। इस विश्व कप का आयोजन उड़ीसा के भुनेश्वर में होगा।