➡️ दो दिवसीय भारत – सिंगापुर हैकथॉन – 2019 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
उत्तर – आईआईटी मद्रास में।
➡️ वर्तमान में चर्चा में रहा पॉइंट कैलिमेरे वन्य जीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – तमिलनाडु राज्य में।
➡️ वर्तमान में दुनिया के सबसे प्रसिद्ध तथा नंबर वन सर्च इंजन गूगल ने अपना कौन सा स्थापना दिवस या जन्म दिवस मनाया है?
उत्तर – 21 वां जन्मदिवस।
स्थापना – 27 सितंबर 1998
संस्थापक – लैरी पेज व सर्गी ब्रिज व मुख्यालय – गूगलप्लेक्स, माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया ( अमेरिका)
CEO – सुंदर पिचई
➡️ कौन सी कंपनी ने यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड – 2019 जीता है?
उत्तर – भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस।
स्थापना – 2 july 1981
वर्तमान में CEO – सलिल पारेख
मुख्यालय – बैंगलुरू (कर्नाटक)
➡️ विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर – 27 सितंबर को।
2019 के विश्व पर्यटन दिवस का विषय – पर्यटन व नौकरियां सबके लिए बेहतर भविष्य है।
प्रथम बार 1980 में मनाया गया। विश्व पर्यटन संगठन (WTO) की स्थापना 1925 ई. में तथा मुख्यालय स्पेन के मेड्रिड शहर में।
➡️ पोषण के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किस राज्य सरकार ने यूनिसेफ के साथ मिलकर टिक्की मौसी नामक शुभंकर का अनावरण किया है?
उत्तर – उड़ीसा सरकार द्वारा।
➡️ शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2019
उत्तर – जीव विज्ञान का पुरस्कार कायरत सायकृष्ण तथा सोमेन बसाक भाषा को दिया गया।
रसायन विज्ञान का पुरस्कार राघवन बी सनोज तथा तपस कुमार माजी को दिया गया।
भौतिक विज्ञान का पुरस्कार अनिंदा सिन्हा तथा शंकर घोष को दिया गया।
➡️ किस स्थान पर विज्ञान और तकनीकी के लिए कलाम केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई है?
उत्तर – जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय।
➡️ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – क्रिस्तालिना जॉर्जीएवा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की पहली महिला प्रमुख बनी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना 27 दिसंबर 1945 ईस्वी को हुई थी तथा इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में है।
➡️ वर्तमान में किस देश ने एच – टू बी रॉकेट के साथ दुनिया का सबसे बड़ा परिवहन अंतरिक्ष जहाज लॉन्च किया है?
उत्तर – जापान देश।
➡️ गोलकीपर ग्लोबल गोल्स अवार्ड 2019 में चेंजमेकर अवार्ड पाने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन बनी है?
उत्तर – राजस्थान की 17 वर्षीय बालिका पायल जांगिड़।