उत्तर – 26 नवंबर को। डॉ वर्गीज कुरियन के जन्म दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है इसके मनाने की शुरुआत सन 2014 में हुई थी। विश्व दुग्ध दिवस 1 जून को मनाया जाता है।
➡️ सविधान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है तथा इस साल 70वीं वर्षगांठ मनाई गई है। भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया इसी लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
➡️ लोकपाल के चेयरपर्सन द्वारा लोकपाल का आदर्श वाक्य क्या रखा गया है?
उत्तर – जस्टिस पिनाकी घोष द्वारा लोकपाल का आदर्श वाक्य – मा गृध रखा गया।
➡️ देवेंद्र फडणवीस ने किस राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है?
उत्तर – महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद से। बीजेपी पार्टी से मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस की सरकार केवल 3 दिन में गिर गई।
➡️ मिलन 2020 सैन्य अभ्यास की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर – भारत। इसका आयोजन विशाखापट्टनम में होगा। इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत सन 1995 में हुई थी।
➡️ गुरु घासीदास पार्क को राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है यह किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – छत्तीसगढ़ राज्य में। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में टाइगर रिजर्व की संख्या 4 हो गई है।
➡️ हेमंत करकरे ए डॉटर मेमायर पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर – हेमंत करकरे की पुत्री जूही करकरे ने।
➡️ एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2019 का आयोजन कहां हुआ है?
उत्तर – कोलकाता में। इस चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी व अतुन दास की संयुक्त जोड़ी ने चीनी जोड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता है।
➡️ वैश्विक समृद्धि सूचकांक 2019
उत्तर – इस सूचकांक में स्विट्ज़रलैंड का ज्यूरिक शहर प्रथम स्थान पर रहा है तथा भारत का बेंगलुरु शहर 83 वां स्थान पर रहा है।
➡️ तीसरा सैन्य साहित्य महोत्सव कहां आयोजित हुआ है?
उत्तर – चंडीगढ़ में।
➡️ संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय के प्रमुख कौन नियुक्त हुए हैं?
उत्तर – सुमन बिल्ला
➡️ फाइलेरिया के खिलाफ महान टीकाकरण अभियान किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश सरकार ने।
➡️ केंद्र सरकार ने राजस्थान में कितने मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है?
उत्तर – 5। केंद्र सरकार राजस्थान में पांच जगह पर नए मेडिकल कॉलेज खुलेगा जिसमें हनुमानगढ़ दोसा सवाई माधोपुर झुंझुनू टोंक शामिल है।