उत्तर – प्रति वर्ष 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।
प्रथम बार अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 1982 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया गया।
2019 के अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का विषय – क्लाइमेट एक्शन फॉर पीस।
➡️ देश की सबसे बड़ी पावर कंपनी एनटीपीसी द्वारा किस स्थान पर देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर – गुजरात के कच्छ में।
इस सोलर पार्क की क्षमता 50 गीगावॉट होगी।
➡️ हाल ही में किस भारतीय फिल्म को ऑस्कर 2020 के लिए नामित किया गया है?
उत्तर – गली बॉय फिल्म को। इस फिल्म के निर्देशक जोया अख्तर हैं।
➡️ 37वीं जीएसटी परिषद द्वारा जारी संशोधित जीएसटी दर्रें –
उत्तर – आउटडोर कैटरिंग पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% किया।
रेलवे वैगन पर जीएसटी को 5% से बढ़ाकर 12% किया।
समुंद्री इंधन पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% किया।
➡️ किस भारतीय मुक्केबाज ने विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार वर्ग प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता?
उत्तर – अमित पंघाल ने।
विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन रूस के एकाटेरिनबर्ग में हो रहा है।
➡️ किस भारतीय प्रसिद्ध गायक ने लंदन में 21 सेंचुरी आइकन अवार्ड जीता है?
उत्तर – सोनू निगम ने।
➡️ किस भारतीय पहलवान ने विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप की 86 किलोग्राम भार प्रतिस्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया है?
उत्तर – दीपक पूनिया ने। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया चोट की वजह से फाइनल मुकाबले से हट गए इसलिए उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
➡️ सरकार ने घरेलू कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स दर को 34 पॉइंट 94% से घटाकर कितना कर दिया है?
उत्तर – 25 पॉइंट 17 प्रतिशत।
➡️ भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने नूरसुल्तान कजाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की 65 किलोग्राम भार प्रतिस्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर – कांस्य पदक। बजरंग पूनिया ने मंगोलिया के पहलवान तुल्गा ओचिर को हराया।
➡️ हाल ही में गांधीजी के जीवन पर आधारित पुस्तक बीइंग
गांधी का विमोचन किया गया है इसके लेखक कौन है?
उत्तर – पारो आनंद द्वारा लिखित।
➡️ आईडीबीआई बैंक का उप प्रबंध निदेशक किसे चुना गया है?
उत्तर – सैमुअल जोसेफ।