➡️ नेचर जियोसाइंस की रिपोर्ट के अनुसार किस ग्रह पर नमक की झील होने के प्रमाण मिले हैं?
उत्तर – मंगल ग्रह पर।
➡️ हाल ही एंथ्रेक्स रोग के कारण चर्चा में रहा पोबीतोरा वन्य जीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – असम राज्य में।
➡️ आजाद हिंद फौज की 76 वीं वर्षगांठ कब मनाई गई है?
उत्तर – 21 अक्टूबर 2019 को।
आजाद हिंद फौज का गठन 1943 को सिंगापुर में हुआ।
➡️ गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल चेवांग सेतु का उद्घाटन किया है यह कहां स्थित है?
उत्तर – लद्दाख
➡️ विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 अक्टूबर को।
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 29 जून को मनाया जाता है।
➡️ गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किस शहर ने किया जायेगा?
उत्तर – अजरबैजान के बाकू में।
➡️ फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स ने किस देश को अपनी ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया है?
उत्तर – श्रीलंका को
➡️ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विमोचित पुस्तक “बिजिटल नेशन” के लेखक कौन है?
उत्तर – एन चंद्रशेखरन व रूपा पुरुषोत्तम।
➡️ किस भारतीय ने दक्षिणी कोरिया में आयोजित एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर – रोनाल्डो सिंह ने।
➡️ भारतीय बैंक संघ का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया हैं?
उत्तर – रजनीश कुमार को।
भारतीय बैंक संघ के सचिव राकेश कुमार है।
➡️ किसे निकारागुआ गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है?
उत्तर – उपेंद्र सिंह।
➡️ किस भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने मिस्र अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन 2019 का खिताब जीता है?
उत्तर – कुहू गर्ग एवं धुर्व रावत ने।
➡️ चौथे भारत आसियान बिजनेस समिट का आयोजन कहां किया गया है?
उत्तर – फिलीपींस की राजधानी मनीला में।
भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति श्रीमान रामनाथ कोविंद ने किया।
आसियान की स्थापना 1967 में हुई तथा इसका मुख्यालय इंडोनेशिया के जकार्ता में है।
➡️IMNEX 19 युद्ध अभ्यास
उत्तर – भारत व म्यांमार के बीच।
आयोजन विशाखापट्टनम में।
➡️ वाशिंगटन में संपन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक समूह की वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है?
उत्तर – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने।
➡️ किस देश ने सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट भारत को हराकर जीत लिया है?
उत्तर – ग्रेट ब्रिटेन
➡️ भारतीय रेल ने भारत व किस देश के मध्य पहली बुद्धस्ट सर्किट ट्रेन चलाने की घोषणा की है?
उत्तर – नेपाल
➡️ भारतीय दिवाला और अक्षमता बोर्ड का पूर्णकालिक सदस्य किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सुधाकर शुक्ला को।
➡️ अंतर संसदीय संघ का 141 वां अधिवेशन कहां हुआ है?
उत्तर – सर्बिया के बेलग्रेड में।
➡️ पैरोंवक्साइट किसका प्रकार है?
उत्तर – सोलर सेल का।
➡️ टेस्ट क्रिकेट तथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों प्रारूपों में दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के चौथे खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर – रोहित शर्मा।
➡️ हाल ही किसे सबसे प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिया गया है?
उत्तर – श्री के पाराशरण को।