➡️ 18 अक्टूबर 2019 को किस शहर में 11वें परमाणु ऊर्जा सम्मेलन का आयोजन किया गया है?
उत्तर – नई दिल्ली में।
इस बार का विषय – ” परमाणु ऊर्जा का अर्थशास्त्र” रखा गया।
➡️ फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (FATA) द्वारा पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल रखने की समय सीमा बढ़ाकर कितनी कर दी है?
उत्तर – फरवरी 2020
➡️ डॉक्टर वाईएसआर नवोदयम योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश राज्य द्वारा।
➡️ हाल ही में किस राज्य की 62 वर्ष पुरानी विधान परिषद को समाप्त कर दिया गया है?
उत्तर – जम्मू कश्मीर की।
➡️ भारत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए किस नाम की अनुशंसा की गई है?
उत्तर – जस्टिस अरविंद बोबडे। यह भी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश।
वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई है।
➡️ किस राज्य द्वारा यूनेस्को की विश्व सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल दुर्गा पूजा को मनाया गया है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल सरकार।
➡️ इंटरपोल की 91 वीं जनरल असेंबली की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर – भारत 2022 में। इससे पहले भारत ने 1947 में मेजबानी की थी।
इंटरपोल की स्थापना 1923 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय फ्रांस में।
➡️ नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अनूप कुमार।
एनएसजी की स्थापना – 1984।
➡️ कौन सी कंपनी 9 लाख करोड रुपए की मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है?
उत्तर – रिलायंस इंडस्ट्रीज।
➡️ यूरोपीय सेंट्रल बैंक की नई प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – क्रिस्टीन लेगार्ड को।
➡️ मास्टरमाइंड : विनिंग लेंशन फ्रॉम द चैंपियंस लाइफ के लेखक कौन है?
उत्तर – भारत के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद।
➡️ अंतरिक्ष में चलने वाली 15 वीं महिला कौन बनी है?
उत्तर – जेसिका मीर।
➡️ किसके द्वारा अंडमान निकोबार दीप समूह में रक्षा अभ्यास (DANX-19) का आयोजन किया गया है?
उत्तर – भारतीय वायु सेना जल सेना तथा थल सेना द्वारा।
➡️ कालिदास करमाकर कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
उत्तर – बांग्लादेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय चित्रकार।