Q. 1 हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस देश के साथ मरकरी के प्रभाव को रोकने के लिए एक नई परियोजना की शुरुआत की है?
उत्तर – जापान देश के साथ।
Q. 2 वर्तमान में किसके द्वारा वॉइस ऑफ ओसियन अभियान की शुरुआत की गई है?
उत्तर – सर्फाइडर फाउंडेशन द्वारा।
Q. 3 डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु किस बैंक ने ऑनलाइन लेनदेन पर लागू सभी शुल्क हटाने की घोषणा की है?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक ने।
Q. 4 हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है?
उत्तर – क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को। आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले सचिन तेंदुलकर छठे भारतीय बने।
Q. 5 किसे प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में चुना गया है?
उत्तर – विवेक कुमार को।
Q. 6 पुस्तक कारगिल अनटोल्ड स्टोरी फ्रॉम द वार के लेखक कौन हैं?
उत्तर – रचना बिष्ट रावत।
Q. 7 श्रीलंका ने रेलवे लाइनों के उन्नयन के लिए किस देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर – भारत के साथ।
Q. 8 किसने आईएसएसएफ जुनियर वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर – सरबजोत सिंह।
Q. 9 भारत का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर कौन बना है?
उत्तर – रिलायंस जिओ।
भारत का सबसे बड़ा ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया है।
Q. 10 हाल ही में IAAF वेटरन पिन के लिए किसे नामांकित किया है?
उत्तर – पीटी उषा को।
Q. 11 हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किस देश के क्रिकेट को निलंबित किया है?
उत्तर – जिंबाब्वे देश के।
Q. 12 हाल ही में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारम्भ का अनावरण किसने किया है?
उत्तर – रमेश पोखरियाल निशंक ने।
Q. 13 हाल ही में किस राज्य सरकार ने एमएसएमई के विकास के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ समझौता किया है?
उत्तर – हरियाणा राज्य सरकार ने।
Q. 14 हाल ही में 10 वें जागरण फिल्म महोत्सव का उद्घाटन कहां हुआ है ?
उत्तर – नई दिल्ली