Q. 1 भारत ने किस देश के साथ चिकित्सा, 3D बायोप्रिंटिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी आदान प्रदान – हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर – अमेरिका के साथ।
Q. 2 वर्तमान में जलवायु और स्वच्छता वायु संघ में शामिल होने वाला विश्व का 65 वां देश कौन सा बना है?
उत्तर – भारत।
Q. 3 किस राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोङ कर दिया है?
उत्तर – महाराष्ट्र।
Q. 4 किस भारतीय महिला ने बीते 15 दिनों में चौथा स्वर्ण पदक जीत लिया है?
उत्तर – प्रसिद्ध भारतीय एथलेटिक्स हिमा दास ने।
Q. 5 केंद्रीय कैबिनेट ने 15 वें वित्त आयोग के कार्यकाल को कब तक बनाने को मंजूरी दे दी है?
उत्तर – 30 नवंबर 2019 तक।
Q. 6 हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76 वा सदस्य बनने वाला देश कौन सा है?
उत्तर – पलाउ।
Q. 7 एशियाई विकास बैंक ने वित्त वर्ष 2019 – 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर को 7.2% से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर – 7%।
Q. 8 विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – प्रतिवर्ष 17 जुलाई को।
Q. 9 किस भारतीय ने जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर – अनीश भनवाला।
Q. 10 नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – प्रतिवर्ष 18 जुलाई को।
Q. 11 भारत के किस अभियान को पेसिफिक एशिया ट्रैबल एसोसिएशन (PATA) गोल्ड अवार्ड 2019 दिया गया है?
उत्तर – फाइंड दी इंक्रेडिबल यू अभियान को।
Q. 12 हाल ही में दुनिया की दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने हैं?
उत्तर – बर्नार्ड अर्नोल्ट।
Q. 13 किन राज्यों में इंटरनेट साथी कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा?
उत्तर – पंजाब में उड़ीसा राज्यों में।
Q. 14 डब्ल्यूएचओ द्वारा किस देश में वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है?
उत्तर – कांगो देश में।
Q. 15 दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना को किस राज्य में मंजूरी मिली है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश में।
Q. 16 हाल ही में हिमालयी राज्य सम्मेलन की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?
उत्तर – उत्तराखंड राज्य।
Q. 17 हाल ही में आई ब्रांड फिनेंस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन सा बना हैं?
उत्तर – टाटा (TATA)।