उत्तर – भारत इस बार सातवें स्थान पर रहा है तथा 2018 में भारत को 9 वें स्थान मिला था।
दुनिया में सबसे मूल्यवान ब्रांड वैल्यू वाला देश अमेरिका है।
⏩ वर्ष 1998 में जन्मी दुनिया की पहली क्लोन गाय कागा का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर – 21 साल की कागा क्लोन गाय का निधन जापान में हुआ है।
⏩ भारत के किस संस्थान ने प्राकृतिक आपदा के दौरान फंसे लोगों का पता लगाकर जानकारी देने वाला सॉफ्टवेयर बनाया है?
उत्तर- आईआईटी मद्रास ने।
⏩ 59 वी राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुती चंद ने महिलाओं की कितनी मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता है?
उत्तर 100 मीटर रेस में। दुती चंद ने 100 मीटर रेस 11.22 सेकंड में पूरी की।
इसी चैंपियनशिप में दुती चंद ने 200 मीटर रेस में भी गोल्ड मेडल जीता।
⏩ भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण एटीपी डबल्स रैंकिंग सूची में भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के कौन से नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर – नंबर वन खिलाड़ी।
⏩ लिब्रा किस प्लेटफार्म की डिजिटल करेंसी है जिससे मास्टरकार्ड और visa कार्ड ने साझेदारी समाप्त कर ली है?
उत्तर – फेसबुक की।
फेसबुक की स्थापना सन 2004 में मार्क जकरबर्ग द्वारा की गई।
⏩ टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने कोलकाता के बाद किस राज्य में अपना 3G नेटवर्क बंद कर दिया है?
उत्तर – हरियाणा राज्य में।
⏩ डच ओपन 2019
उत्तर – डच ओपन बैडमिंटन से संबंधित है।
डच ओपन 2019 के विजेता भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन तथा उपविजेता जापान के यूसुकी ओनोदेरा।
⏩ किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर – R प्राग्ना ने।
भारत में इस चैंपियनशिप में एक गोल्ड मेडल 7 पदक जीते हैं।
⏩ सांस्कृतिक मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के दसवें संस्करण का उद्घाटन कहां किया गया है?
उत्तर – मध्यप्रदेश के जबलपुर में।
मध्य प्रदेश के वर्तमान में मुख्यमंत्री श्रीमान कमलनाथ तथा राज्यपाल लालजी टंडन है।
⏩ धर्म गार्जियन क्या है?
उत्तर – यह एक संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास है।
यह युद्ध अभ्यास भारत में जापान के बीच होता है।
इस युद्ध अभ्यास का आयोजन 19 अक्टूबर को मिजोरम में किया जाएगा।
⏩ भारत ने किस देश के नागरिकों के लिए ई वीजा सुविधा की अवधि को 60 दिन से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया है?
उत्तर – चीन देश के नागरिकों की।