Q.1 हाल ही चर्चा में रही एस-400 रक्षा प्रणाली का संबंध किस देश से है?
उत्तर – रूस देश से।
Q. 2 वर्तमान में ‘ग्वाह संरक्षण योजना’ को लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य कौन सा बना है?
उत्तर – उड़ीसा राज्य।
Q. 3 वर्तमान खबरों में रहे एपिडिमा – 1 किससे संबंधित है?
उत्तर – मानव अवशेषों से।
Q. 4 वर्तमान में कुकी विद्रोह के खिलाफ किस राज्य में ऑपरेशन थानजिंग शुरू किया गया है?
उत्तर – मणिपुर राज्य में।
Q. 5 वर्तमान में किस भारतीय ने वर्ल्ड टूर ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2019 में कांस्य पदक जीता है?
उत्तर – वर्ल्ड टूर ऑस्ट्रेलियन ओपन टेबल टेनिस से संबंधित है और इस ओपन में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान व एंथनी अमलराज दोनों ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता है।
Q. 6 किस राज्य सरकार ने 12 जुलाई को ‘जल बचाओ दिवस’ के रूप में मनाया है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने।
Q. 7 विश्व बैंक समूह के नए एमडी और C. F. O के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अंशुला कांत को।
Q. 8 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू स्वाधार गृह योजना का मकसद क्या है?
उत्तर – महिला सुरक्षा।
Q. 9 हायाबुसा – 2 किस देश का स्पेसक्राफ्ट है। जिसने रयुगू शुद्र ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है?
उत्तर – जापान देश।
Q. 10 किस देश की संसद ने बड़ी इंटरनेट कंपनियों पर 3% टैक्स लगाने के लिए ‘गाफा कर’ को मंजूरी दी है?
उत्तर – फ्रांस की संसद ने।
Q. 11 वर्तमान में भारतीय शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला कौन सा शहर है?
उत्तर – सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की सूची में चंडीगढ़ प्रथम स्थान पर रहा है। इसी सूची में अरुणाचल प्रदेश अंतिम स्थान पर रहा है।
Q. 12 भारत ने अंतरिक्ष सहयोग के लिए किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर – रूस के साथ।
Q. 13 वर्तमान में सी कपूर का निधन हुआ है। वह कौन थे?
उत्तर – पूर्व बी एस एफ आई सचिव।
Q. 14 हाल ही में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पहली ट्रेन का शुभारंभ कहां हुआ है?
उत्तर – सफदरजंग दिल्ली से।
Q. 15 वर्तमान में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान किसे चुना गया है?
उत्तर – राशिद खान को। इन्होंने अशरफ अफगान का स्थान लिया है।
Q. 16 हाल ही में डॉक्यूमेंट्री फिल्म क्लब KSHITIJ का शुभारंभ कहां किया गया?
उत्तर – मुंबई में।
Q. 17 हाल ही में कृषि व्यवसाय उध्वन केंद्र का शुभारंभ कहां किया गया है?
उत्तर – छत्तीसगढ़ में।