उत्तर यह बावड़ी विजयपुर कर्नाटक में है। इसके निर्माता आदिलशाह प्रथम है जिन्होंने 16वी शताब्दी में इसका निर्माण करवाया। इस बावड़ी को निगरानी सूची 2020 में शामिल किया गया है।
➡️ हाथी पांव रोग को किस नाम से जाना जाता है जिसके उन्मूलन के लिए हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा योजना शुरू की गई है?
उत्तर लसिका फाइलेरिया।
➡️ केंद्रीय और राज्य संख्याकिकी संगठनों का 27 वां वार्षिक सम्मेलन कहां आयोजित हुआ है?
उत्तर कोलकाता में ।
इस सम्मेलन की थीम – सतत् विकास का लक्ष्य रखी गई।
➡️ बांग्लादेश के मोहम्मद इमरान को किस देश में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
उत्तर भारत में।
➡️ 4K मिसाइल का सफल परीक्षण हाल ही में किस देश द्वारा किया गया है?
उत्तर भारत द्वारा। 4K के मिसाइल डीआरडीओ द्वारा निर्मित है।
➡️ एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2019
उत्तर आयोजन दोहा कतर में हो रहा है। चैंपियनशिप में भारत के सौरभ चौधरी ने 10 मीटर शूटिंग में रजत पदक जीता है।
➡️ जन सेवा प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है इसके मनाने की शुरुआत सन 2000 में हुई थी।
➡️ विश्व निमोनिया दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर 12 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
विषय – सबके लिए स्वस्थ फेफड़े।
➡️ प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर 11 नवंबर को।
➡️ विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019
उत्तर भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक की F-46 प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।