Q. 1 तेलंगाना ने मियावाकी पद्धति के आधार पर तेलंगानाकू हरिता हरम परियोजना शुरू की, मियावाकी पद्धति का संबंध किससे है?
वृक्षारोपण से।
Q. 2 किस विभाग द्वारा मानव नामक परियोजना की शुरुआत की गई है?
जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा।
Q. 3 वर्तमान में संसद ने भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) विधेयक 2019 पारित किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य क्या है?
भारतीय चिकित्सा परिषद के कार्यकाल को 3 साल से 2 साल करना।
Q. 4 भारत में किसके सहयोग से नम्मा ऑटो परियोजना संचालित की जा रही है?
यूरोपीय संघ के सहयोग से।
Q. 5 आर्थिक समीक्षा 2018 – 19 में वित्त वर्ष 2019 – 20 के लिए अनुमानित विकास दर कितनी है?
7 प्रतिशत।
Q. 6 केंद्रीय बजट 2019 – 20 के अनुसार केंद्रीय आय का सबसे बड़ा स्रोत क्या है?
कॉरपोरेट कर।
Q. 7 अमीश त्रिपाठी ने वर्तमान में रामचंद्र श्रृंखला की तीसरी पुस्तक प्रकाशित की है। रामचंद्र श्रृंखला में कौन-कौन सी पुस्तकें शामिल है?
राम – इक्ष्वाकू के वंशज।
सीता – मिथिला की योध्दा।
रावण – आर्यव्रत की शत्रु।
Q. 8 जलशक्ति अभियान का ब्रांड एंबेसडर किसे चुना गया है?
आमिर खान को।
Q. 9 भारत का पहला डिजाइन विकास केंद्र ‘फैशनओवा’ किस शहर में प्रारंभ किया गया है?
गुजरात राज्य के सूरत शहर में।
Q. 10 टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ने किस सोशल मीडिया के साथ ‘डिजिटल डाउन’ नमक पहल के लिए समझौता किया है?
फेसबुक के साथ।
Q. 11 वर्तमान में भारत की सबसे लंबी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग का निर्माण किया गया। इसके बारे में कुछ जानकारी –
लंबाई – 6.6 K. M।
लागत राशि 460 करोड़ रुपए।
यह रेल लाइन चेरलापल्ली और रेपुरू स्टेशन के बीच।
यह स्टेशन आन्ध्रप्रदेश के विजयवाङा में हैं।
Q. 12 भारत सरकार ने किस राज्य में सड़क परियोजनाओं के लिए 358 करोड रुपए की अतिरिक्त राशि को मंजूरी दी है?
त्रिपुरा राज्य में।
Q. 13 किस राष्ट्र ने चक्रवात प्रभावित उड़ीसा के लिए 9 मिलियन डॉलर से अधिक की सहायता राशि दी है?
हांगकांग ने।
Q. 14 वर्तमान में बेबीलोन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह किस देश में स्थित है?
इराक देश में।
Q. 15 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस कब मनाया जाता है?
प्रतिवर्ष 6 जुलाई को।
Q. 16 किस देश ने सरकारी कार्यालयों में नकाब पर प्रतिबंध लगाया है?
ट्यूनीशिया देश में।
Q. 17 वर्तमान में कारगिल युद्ध की 20 वीं वर्षगांठ पर कारगिल श्रद्धांजलि गीत किसने जारी किया है?
जनरल बिपिन रावत ने।
गाने के लेखक समीर अंजान तथा गायक सतदूर्ग कबीर।
Q. 18 वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं?
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह।
सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले प्रथम भारतीय मोहम्मद शामी।
जसप्रीत बुमराह ने 57 वनडे मैचों में 100 विकेट कथा मोहम्मद शमी ने 56 वनडे मैचों में 100 विकेट लिए है।
Q. 19 दुनिया के सबसे बड़े बर्न सर्जरी इंस्टीट्यूट का संचालन कहां शुरू हुआ है?
बांग्लादेश में।
Q. 20 शोएब मलिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। वह किस देश के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं?
पाकिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेटर।