⏩ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में किस भारतीय को कार्यकारी निर्देशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सुरजीत भल्ला को।
⏩ वर्तमान में राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम के तहत एक करोड़ एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया है यह योजना कब शुरू हुई थी?
उत्तर – 1 जनवरी 2015 को।
⏩ 2 अक्टूबर को किन भारतीय नेताओं की जयंती मनाई गई है?
उत्तर – लाल बहादुर शास्त्री तथा महात्मा गांधी। 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई गई है।
⏩ अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को।
⏩ एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप 2019
उत्तर – इस चैंपियनशिप का आयोजन बेंगलुरु में हो रहा है।
इस चैंपियनशिप में 10 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक एन विल्सन सिंह तथा सतीश कुमार प्रजापति ने जीता है। यह दोनों ही भारतीय खिलाड़ी है।
⏩ आईएएएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019
उत्तर – आयोजन दोहा में हो रहा है।
100 मीटर फराटे रेस में स्वर्ण पदक – शैली एन फ्रेजर प्रिंस ने जीता।
⏩ कोरियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019
उत्तर – पुरुष एकल का खिताब जापान के केंटो मोमोटा ने जीता।
महिला एकल का खिताब चीन की ही बिंगजियाओ ने जीता।
⏩ रसिया F1 ग्रैंड प्रिक्स का खिताब किसने जीता है?
उत्तर – लेवीसा हैमिल्टन ने।
⏩ भारतीय महिला एथलीट भवानी देवी ने तोरनोई सेटेलाइट तलवारबाजी प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर – बेल्जियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में भवानी देवी ने रजत पदक जीता है।
⏩ मालदीव इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन 2019
उत्तर – पुरुष एकल का खिताब कौशल धर्मामेर (भारतीय) ने जीता है।
⏩ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय भाला फेंक एथलीट कौन बनी है?
उत्तर – अनु रानी।