➡️ शोधकर्ताओं ने केरल में ग्लोसोनोडो मेक्रोसेफालुस नामक नई प्रजाति की खोज की यह किसकी प्रजाति है?
उत्तर – मछली की।
➡️ हाल ही में किस राज्य द्वारा होरी हब्बा का आयोजन किया गया है?
उत्तर – कर्नाटक राज्य में।
होरी हब्बा में बैल को खुला छोड़ कर फिर उसे पकड़ने की परंपरा होती है।
➡️ राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने की शुरुआत 2014 से की गई।
राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है।
➡️ नेलोप्टोड्स ग्रेटा किसकी प्रजाति है जिसका नामकरण स्वीडिश पर्यावरण प्रचारक ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर किया गया है?
उत्तर – झींगुर प्रजाति की।
➡️ केंद्र सरकार ने किस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए निर्विक योजना की घोषणा की है?
उत्तर – ऋण लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए।
➡️ साद अल हरीरी किस देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार आरोप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर – लेबनान देश के प्रधानमंत्री।
➡️ विश्व शहर दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 31 अक्टूबर को।
➡️ किसे उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है?
उत्तर – दत्ता पडसलगीकर।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
➡️ किसे अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण का नया महानिदेशक चुना गया है?
उत्तर – राफेल मरियाना ग्रासी।
➡️ भारत में वर्तमान में कितने राज्य व केंद्र शासित प्रदेश हैं?
उत्तर – 28 राज्य व 9 केंद्र शासित प्रदेश।
➡️ 2018 का व्यास सम्मान किसे दिया गया है?
उत्तर – साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला 2018 का व्यास सम्मान लीलाधर जगूड़ी को दिया गया है।
लीलाधर जगूड़ी को उनके काव्य संग्रह “जितने लोग उतने प्रेम” के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
➡️ किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने पहली बार इंडियन ब्रेन एटलस बनाया है?
उत्तर – आईआईटी हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने।
➡️ 31 अक्टूबर 2019 को किस पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई है?
उत्तर – श्रीमती इंदिरा गांधी की।
भारत की पहली प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का निधन 31 अक्टूबर 1984 को हुआ।
➡️ 2019 में गुरु नानक देव की कौन सी जयंती मनाई जाएगी?
उत्तर – 550 वीं जयंती।
इस जयंती के अवसर पर पाकिस्तान ₹50 का स्मारक सिक्का और ₹8 का डाक टिकट जारी करेगा।
➡️ 21 अक्टूबर 2019 को सरदार पटेल की कौन सी जयंती मनाई गई है?
उत्तर – 144वीं जयंती।
➡️ शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 2019 कहां शुरू हुआ हैं?
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात में।
➡️ UNEP की कोलंबो घोषणा किससे संबंधित है?
उत्तर – नाइट्रोजन प्रबंधन से।
इस घोषणा का मुख्य उद्देश्य 2030 तक नाइट्रोजन कचरे को आधा करना।
➡️ अर्जेंटीना के हाल ही में राष्ट्रपति कौन बनेंगे?
उत्तर – अल्बर्टो फर्नाडेज।
फर्नांडेज मेरीसियो मैक्री का स्थान लेंगे।
आज का प्रश्न
➡️ केंद्र का पहला कॉमन फाउंडेशन कोर्स कहां प्रारंभ हुआ है?
A) गुजरात
B) राजस्थान
C) मध्यप्रदेश
D) उत्तरप्रदेश