उत्तर – पाकिस्तान (pakistan) में।
2. पाकिस्तान में स्थित सिंधु घाटी सभ्यता के स्थलों समुच्चय हैं?
उत्तर – हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, रहमानढ़ेरी व चन्हुदडो।
3. किस नदी निकाय के किनारे हड़प्पा बस्तियों का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है?
उत्तर घग्घर हाकरा नदी ( प्राचीन सरस्वती नदी क्षेत्र )।
4. हरियाणा के किस हड़प्पा स्थल से चांदी (रजत / silver) की सामग्री तथा आभूषणों का एक असामान्य भंडार उपलब्ध हुआ है?
उत्तर बुर्जहोम। इस स्थल से गर्त्तावास व पालतू कुत्तों (dogs) को मालिक के शव के साथ दफनाने के अवशेष मिले हैं।
5. भारत का वह स्थल कौन सा है जो शुद्ध ताम्र युगीन स्थल के रूप में वर्णित है?
उत्तर आहाड़ स्थल। यह स्थल राजस्थान के उदयपुर जिले स्थित है तथा बनास नदी के किनारे स्थित है।
6. सिंधु सभ्यता नाम किसने दिया?
उत्तर सर जॉन मार्शल (jon marshal) ।
7. सिंधु सभ्यता को मानव सभ्यता के किस काल /युग (age) में रखा जा सकता है?
उत्तर ब्रोंज एज/कांस्य युग।
8. सिंधु सभ्यता मानव इतिहास के किस काल से संबंधित है?
उत्तर आद्य ऐतिहासिक काल/युग। इस काल/age में लिपि (भाषा) के प्रमाण तो मिले हैं लेकिन उसे पढ़ने में अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है।
9. वर्तमान/present में सिंधु घाटी सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या होना चाहिए?
उत्तर हड़प्पा सभ्यता।
10. सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे प्रमाणिक नाम हड़प्पा सभ्यता है क्यों?
उत्तर क्योंकि सिंधु सभ्यता में सबसे पहले हड़प्पा नामक स्थल की खुदाई हुई थी।
11. हड़प्पा के विशाल/ग्रेट टिलों की ओर सर्वप्रथम ध्यान आकृष्ट किसने किया था?
उत्तर चार्ल्स मेसन ने। हड़प्पा पाकिस्तान पंजाब के मोंटगोमरी (वर्तमान में साहिवाल) जिले तथा मोहनजोदड़ो सिंध के लकराना जिल में स्थित है । हड़प्पा के टीलों का सबसे पहले 1826 ईसवी में चार्ल्स मेसन ने उल्लेख किया था। 1921 ईस्वी में सर जॉन मार्शल जब पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महा निर्देशक थे तब रायबहादुर दयाराम साहनी ने इस स्थल को पुनः अन्वेषण कर 1923 से 25 के दौरान उत्खनन करवाया। साहनी के बाद 1926- 27 से 1933 – 34 तक माधोस्वरूप वत्स द्वारा खुदाई करवाई गई।
12 सिंधु सभ्यता के किस स्थल से शवाधान हेतु काष्ट शवपेटिका का साक्ष्य प्राप्त होता है?
उत्तर हड़प्पा से। हड़प्पा स्थल से मार्टीमर व्हीलर ने एक कब्रिस्तान खोजा है जिसमें 37कब्रे होने के कारण उसे कब्रिस्तान r37 नाम दिया गया। हड़प्पा स्थल से धूसर पाषाण की पुरुष नर्तक आकृति, कर्म कारों के निवास, नगर के पश्चिमी द्वार के पास आन्नागार व तांबे की एक मानव की आकृति भी प्राप्त हुई है।
13. सर जॉन मार्शल ने क्या लिखा है?
उत्तर भारतीय कला एवं शिल्प पर।
14. हड़प्पा सभ्यता के नगरों में कौन सा नगर तीन भागों में डिवाइड था?
उत्तर धोलावीरा।
15. आजादी के उपरांत भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा संख्या में सिंधु सभ्यता के स्थलों की खोज हुई है?
उत्तर गुजरात राज्य में। गुजरात के क्षेत्र के कच्छ क्षेत्र के स्थल देसलपुर, सुरकोटड़ा व धोलावीरा। रोजड़ी, रंगपुर, लोथल गुजरात के खम्भात क्षेत्र में स्थित है।
16. हड़प्पा संस्कृति की उत्तरी सीमा किस क्षेत्र से लगती है?
उत्तर जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी के किनारे स्थित माण्डा पुरा स्थल से लगती हैं।
17. हड़प्पा सभ्यता में लाजवर्द मणि का आयात कहां से होता था?
उत्तर अफगानिस्तान के बदख्शां से।
18. किस हड़प्पा कालीन स्थल से एक सूचना पट्ट अभिलेख का अवशेष प्राप्त हुआ है?
उत्तर धोलावीरा से।
19. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से पोलिस/पॉलिश प्रयुक्त स्थान प्राप्त हुए हैं?
उत्तर धोलावीरा।
20. हड़प्पा काल की एक अत्यंत उन्नत जल प्रबंध व्यवस्था किस स्थान/स्थल की खुदाई से प्राप्त हुई है?
उत्तर धोलावीरा से।
Nice