जनगणना 2011
🏅 भारत में पहली बार जनगणना की शुरुआत कब हुई – 1872 मे, यह जनगणना लॉर्ड मेयो के कार्यकाल में शुरू हुई।
🏅 भारत में नियमित जनगणना की शुरुआत कब हुई? – सन् 1881 में, यह जनगणना लॉर्ड रिपन के कार्यकाल में हुई।
🏅 स्वतंत्र भारत की प्रथम जनगणना कब हुई?- 1951 में
🏅 भारतीय जनगणना का महान विभाजक वर्ष कौन सा माना जाता है? – 1921
भारत का परिचय, Bhart ka parichy
🏅 भारतीय जनगणना का लघु विभाजक वर्ष – 1951
🏅 अनुच्छेद 246 किससे संबंधित है? – अनुच्छेद 246 जनगणना से संबंधित है।
🏅 जनगणना किस विषय की सूची है? – जनगणना संघ सूची का विषय तथा सातवीं अनुसूची में इसका वर्णन है।
🏅 जनगणना की अवधि क्या है? – प्रत्येक 10 वर्ष पर जनगणना की जाती है।
🏅 डेमोग्राफी क्या है? – जनसंख्या का अध्ययन
🏅 जनांकिकी क्या है ? – जनसंख्या का अध्ययन
🏅 2011 की जनगणना देश की कौन सी जनगणना है? – देश की 15वीं जनगणना, तथा स्वतंत्र भारत की सातवीं जनगणना है।
एशिया महाद्वीप , महाद्वीप , Ashiya mahadvip, विश्व में महाद्वीप
🏅 हमारी जनगणना हमारा भविष्य क्या है? – 2011 की जनगणना का आदर्श वाक्य।
🏅 2011 जनगणना का शुभंकर क्या है? – प्रगणक शिक्षिका
🏅 प्रथम जनगणना कमिश्नर कौन थे? – डब्ल्यू प्लॉडेन
🏅 स्वतंत्र भारत के प्रथम जनगणना आयुक्त कौन बने थे? – आर ए गोपालस्वामी
🏅 2011 के जनगणना आयुक्त कौन बने ? सी चंद्रमौली
🏅 भारत में पहली बार जाति आधारित जनगणना कब शुरू हुई? सन 1931 में
🏅 विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है? – प्रतिवर्ष 11 जुलाई को
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या – 121.08 करोड
राजस्थान की की स्थिति, विस्तार, आकृति एवं भौतिक प्रदेश स्वरूप
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में विश्व जनसंख्या का भाग कितना प्रतिशत है? – 17.5%
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुष जनसंख्या – 62.32 करोड , 51.47%
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार महिला जनसंख्या – 58.75 करोड, 48.53%
🏅 दशकीय वृद्धि दर – 17.7%
🏅 वार्षिक वृद्धि दर – 1.64%
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार कुल साक्षरता दर – 73%
महिला साक्षरता – 64.6%
पुरुष साक्षरता – 80.9%
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात?
हजार पुरुषों पर 943 महिलाएं।
🏅0 से 6 वर्ष शिशु लिंगानुपात – 919
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य – केरल राज्य, 1084
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य – हरियाणा, 879
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केंद्र शासित प्रदेश – पुदुचेरी
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य – बिहार, 1106
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य – अरुणाचल प्रदेश, 17
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जन घनत्व वाला केंद्र शासित प्रदेश – दिल्ली
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम जनघनत्व वाला केंद्र शासित प्रदेश – अंडमान निकोबार
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य – उत्तर प्रदेश
न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य – सिक्किम
सर्वाधिक केंद्र शासित जनसंख्या – दिल्ली
न्यूनतम केंद्र शासित जनसंख्या – लक्षद्वीप
🏅 2011 की जनगणना में एकमात्र राज्य जहां जनसंख्या घटी – नागालैंड
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य – केरल , 94%
सबसे कम साक्षरता वाला राज्य – बिहार , 51.5%
सार्वाधिक साक्षरता वाला केंद्र शासित प्रदेश – लक्षद्वीप
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला – महाराष्ट्र का थाणे जिला
सबसे कम जनसंख्या वाला जिला – अरुणाचल प्रदेश का दिबांग घाटी
🏅 2011 की जनगणना के अनुसार अधिक जिले वाला राज्य कौन सा – उत्तर प्रदेश
वन लाइनर टॉप प्रश्न, one line top questions
[…] जनगणना 2011 […]