उपविजेता – नोजोमी ओकुहारा (जापान)
✍️ हैदराबाद ओपन 2019
आयोजन – गचीबोअली (हैदराबाद)
पुरूष एकल विजेता – सौरभ वर्मा (भारत)
उपविजेता – लोह किन यिव (सिंगापुर)
महिला एकल विजेता – यिवो जिया मिन (सिंगापुर)
उपविजेता – अन सी यंग (द. कोरिया)
✍️ थाईलैंड ओपन 2019
आयोजन बैंकॉक थाईलैंड में
पुरुष एकल का खिताब – चोउ तिएन चेन ( चीनी ताइपेई)
उपविजेता – नग का लोंग अंगुस (हांगकांग)
महिला एकल विजेता – चेन यु फेई (चीन)
उपविजेता – रत्नाचोक इंतानोन (थाईलैंड)
पुरुष युगल का खिताब भारत के सात्विक सेराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीता। पहली बार किसी भारतीय पुरुष जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट जीता है भारतीय जोड़ी ने चीन की ली जुन हुई तथा लियू यू चैन की जोड़ी को पराजित किया।
✍️ पुरुष एवं महिलाओं का रेडी स्टेडी टोक्यो हॉकी टूर्नामेंट 2019 का पुरुष खिताब भारतीय टीम ने तथा महिला टीम का खिताब भी भारतीय टीम ने जीता।
✍️ 129 वां डूरंड कप – 2019
आयोजन स्थल कोलकाता
विजेता – गोकुलम केरल (पहली बार विजेता बने)
उपविजेता – मोहन बागान
डूरंड कप एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता व विश्व की सबसे तीसरी पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता है।
डूरंड कप का पहली बार आयोजन – सन् 1888।
इस टूर्नामेंट का नाम इसके संस्थापक शहर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया।
डूरंड कप को ईस्ट बंगाल और मोहन बागान सबसे अधिक की 16 – 16 बार जीत चुके हैं।
✍️ बजरंग पूनिया ने जॉर्जिया के बिलिसी ग्रैंड प्रिक्स में 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पूनिया ने ईरान के पेजमान बियाबनी को हराया।
✍️ भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता। फोगाट ने फाइनल मैच में पोलैंड की रोकसाना को हराया। फोगाट ने खिताब 53 K. G. की स्पर्धा में जीता।
✍️ विश्व कैंडिडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की सोनम मलिक और कोमल ने स्वर्ण पदक जीता। इस चैंपियनशिप का आयोजन सोफिया बुल्गारिया में हुआ। भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल 9 पदक जीते जिनमें 2 स्वर्ण, 1 रजत, 6 कांस्य पदक शामिल है।
✍️ हंगरी में संपन्न हंगेरियन ग्रांड प्रिक्स का खिताब मर्सिडीज़ टीम के लुइस हैमिल्टन ने जीता।
✍️ अंडर – 23 वॉलीबॉल चैंपियनशिप – 2019
आयोजन – म्यांमार में
स्वर्ण पदक – ताइवान
रजत पदक – भारत (पहली बार इस चैंपियनशिप में कोई पदक जीता)
कांस्य पदक – जापान
✍️ दीपक पूनिया वर्ल्ड जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले 18 वर्षों में पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। चैंपियनशिप का आयोजन तालिन (एस्टोनिया) में।